Fri, Mar 27, 2026
25 C
Gurgaon

शिमला में चिट्टे के साथ युवती समेत चार गिरफ्तार

शिमला, 13 मई (हि.स.)। राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार जारी है। स्पेशल सेल शिमला की टीम ने चार लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल हैं जिससे एक बार फिर यह बात सामने आई है कि नशे के इस काले कारोबार में युवतियों की भागीदारी भी तेजी से बढ़ रही है।

पुलिस के मुताबिक यह छापेमारी 13 मई को बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत नेरी से सटे हयूं गांव स्थित अश्विनी भवन में की गई।

पुलिस टीम ने जब अश्विनी भवन में दबिश दी तो मौके से चार लोग पकड़े गए। इनमें रजत शर्मा (21) निवासी मंडी, स्मृति ठाकुर (23) निवासी ठियोग, विनय चौहान (32) निवासी जुब्बल और अभिषेक वर्मा (26) निवासी देवनगर कसम्पटी शामिल हैं। सभी वर्तमान में शिमला में किराए पर रह रहे थे।

पुलिस ने इन चारों की तलाशी ली तो इनके कब्जे से कुल 11.520 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने चारों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये नशा कहां से और किस नेटवर्क के माध्यम से शिमला लाया गया।

गौरतलब है कि एक दिन पहले भी बालूगंज थाना क्षेत्र में तीन लोग चिट्टे के साथ पकड़े गए थे, जिनमें एक 19 वर्षीय युवती भी शामिल थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से स्पष्ट है कि राजधानी शिमला में चिट्टे की पहुंच युवाओं तक तेजी से बढ़ रही है और इसमें युवतियों की संलिप्तता भी अब सामान्य होती जा रही है। एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी तेज़ी से जारी रहेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories