Mon, Mar 16, 2026
30 C
Gurgaon

शिमला में 477 ग्राम चरस बरामद, पिकअप चालक गिरफ्तार

शिमला, 6 मार्च (हि.स.)। राजधानी शिमला से सटे पुलिस थाना सुन्नी की टीम ने एक चरस तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। बुधवार देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन से 477 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में चरस लेकर सुन्नी से तत्तापानी की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना सुन्नी क्षेत्र में एक नाका लगाया और संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की।

कुछ देर बाद पुलिस ने एक पिकअप वाहन (HP 30 A 2555) को आते देखा और उसे जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 477 ग्राम चरस युक्त एक पार्सल बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान वाहन चालक की पहचान नीरज (28) पुत्र गणेश निवासी अंब जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई। वर्तमान में वह करसोग जिला मंडी में रह रहा था।

चरस की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि थाना सुन्नी के प्रभारी ने की। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने जा रहा था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories