Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

एम्बुलेंस में बेच रहे थे चिट्टा, दो आरोपी धरे गए

शिमला, 14 मई (हि.स.)। जिला शिमला के पुलिस थाना सुन्नी के अंतर्गत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक एम्बुलेंस में चिट्टा (हेरोइन) बेचते पकड़े गए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे लेकर शिकायत राजेश पुत्र किशोरी लाल निवासी बसंतपुर ने की थी। राजेश ने अपने बयान में बताया कि उसे सूचना मिली थी कि कुछ युवक एम्बुलेंस नंबर HP07F-1670 में चिट्टा बेच रहे हैं।

राजेश ने अन्य स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मंगलवार को जब बसंतपुर क्षेत्र में संदिग्ध एम्बुलेंस को रोका और चालक से पूछताछ की तो जितेश चौहान नामक एम्बुलेन्स चालक ने डैशबोर्ड में रखे चिट्टा/हेरोइन को दिखाया। यह देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस थाना सुन्नी को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस से दोनों युवकों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेश चौहान पुत्र निवासी गांव व डाकघर गुमा, तहसील व जिला शिमला (उम्र 26 वर्ष) और दीपांशु चौहान पुत्र निवासी लोअर फागली, तहसील व जिला शिमला (उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई है। ये एम्बुलेंस एक निजी सोसायटी द्वारा संचालित की जा रही थी।

पुलिस ने नियमानुसार एम्बुलेंस को जब्त कर चिट्टा कब्जे में लिया और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

सुन्नी के प्रभारी ने बुधवार को बताया कि इस मामले में जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चिट्टे की सप्लाई कहां से करते थे तथा किन लोगों को यह नशा बेचा जा रहा था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories