Wed, Feb 18, 2026
20 C
Gurgaon

नए सत्र में हमीरपुर के बाल स्कूल में होगी जेईई, जेईई मेन और नीट की तैयारी

हमीरपुर, 29 मार्च (हि.स.)। जिला हमीरपुर में पहली बार निजी संस्थाओं की बजाए अब सरकारी स्कूल में भी जेईई और नीट की तैयारी छात्राओं को करवाई जाएगी। शहीद कैप्टन मृदुल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में 2025- 26 के नए सत्र अप्रैल माह से ही छात्र छात्राओं को जेईई और नीट की कोचिंग दी जाएगी। शिक्षक छात्र छात्राओं को हर माह में परीक्षा की तैयारी करवाएंगे साथ ही छात्रों को प्रश्न पत्र के माध्यम से भी तैयारी करवाई जाएगी ताकि छात्र परीक्षा में अच्छा कर सके। जिसके लिए छात्रों को अधिक समय देने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।

बता दे कि जिला में पहले निजी कोचिंग संस्थाएं ही छात्र छात्राओं को जेईई और नीट की कोचिंग देते थे लेकिन अब 2025-26 के नए सत्र में जिला के पहले सरकारी स्कूल में छात्र छात्राओं को जेईई और नीट की कोचिंग दी जाएगी। स्कूल के शिक्षक ही छात्राओं को जेईई और नीट की कोचिंग देंगे । जिसके लिए छात्राओं को अपनी कक्षाओं के साथ एक घंटा ओर अधिक का समय दिया जाएगा जिसकी रूप रेखा बनाई जा रही है।

शहीद कैप्टन मृदुल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के प्रधानाचार्य मुस्ताक मोहम्मद ने बताया कि 2025- 26 के नए सत्र में बाल स्कूल हमीरपुर में छात्र छात्राओं को जेईई और नीट की तैयारी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षक ही छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करवाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्राओं की कक्षाओं के साथ ही एक घंटा और अधिक का समय छात्रों को दिया जाएगा जिसमें छात्र छात्राओं को जेईई और नीट की कोचिंग दी जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories