गोवर्धन मठ पुरी पीठ शंकराचार्य के शिविर में पहुंचा नेपाल देश का प्रतिनिधि मंडल

0
749

–शंकराचार्य को धर्म जागृत करने को नेपाल आने का दिया आमंत्रण

महाकुम्भ नगर, 10 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ में गोवर्धन मठ पुरी पीठ शंकराचार्य के पीठारोहण समारोह के आठवें दिवस सोमवार को नेपाल देश का उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल और कमला बचाओ अभियान के संयोजक जनकपुर के निवासी विक्रम यादव के नेतृत्व में पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने शंकराचार्य भगवान की चरण पादुका का पूजन किया और वर्तमान शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज से आशीर्वाद लिया।

शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ से प्रतिनिधि मंडल ने नेपाल वासियों के धार्मिक सांस्कृतिक उत्थान के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके साथ ही शंकराचार्य को धर्म जागृति के लिए नेपाल आने का आमंत्रण भी दिया है।

ज्ञात हो कि नेपाल देश मठाम्नाय महानुशासन के मुताबिक गोवर्धन मठ का धर्म शासित क्षेत्र है। प्रतिनिधिमंडल विनय कुमार यादव मेयर नगरायन नगरपालिका, रामगुलाम लाल प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी, संतोष शर्मा ईओ धनोज, दीपक कर्ण जिलाधिकारी जनकपुर सूर्यनारायण शाह मुखिया, जोगेश्वर मंडल स्वास्थ्य अधिकारी, आमोद यादव नेता नेपाली कांग्रेस, मानिक लाल आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here