Tue, Mar 31, 2026
24 C
Gurgaon

नेपाल में सोशल मीडिया से प्रतिबंध हटा, छात्रों की मौत पर दो दिन का शोक घोषित

नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध हटा

काठमांडू, 9 सितंबर। नेपाल में जेन जी आंदोलन के दबाव के बाद सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा। सोमवार देर रात करीब एक बजे से फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसी प्रमुख सोशल मीडिया साइट्स फिर से चालू हो गईं। हालांकि सरकार ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को मौखिक रूप से प्रतिबंध हटाने का निर्देश दिया गया।

ओली की स्वीकारोक्ति

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आधी रात आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार नई पीढ़ी की भावना को समझाने में विफल रही। उन्होंने कहा कि अब किसी भी जेन जी को सड़क पर उतरने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, उन्होंने आंदोलन के दौरान हुई छात्रों की मौत पर गहरा दुख जताया और घटना की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की।

शैक्षणिक संस्थानों में दो दिन का शोक

प्रदर्शन के दौरान मारे गए छात्रों की स्मृति में नेपाल के प्रमुख शैक्षणिक संगठनों—एनएमए, एपीईएन, हिसान, नेशनल पैब्सन और पैब्सन—ने संयुक्त बयान जारी कर 9 और 10 सितंबर को स्कूल बंद रखने और शोक मनाने की घोषणा की है।

पृष्ठभूमि

सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया था, जिससे युवाओं में आक्रोश फैल गया। आंदोलन के दौरान कई स्थानों पर हिंसा और छात्रों की मौत हुई। आलोचना का सामना कर रहे ओली ने स्पष्ट किया कि उनकी नीयत कभी भी सोशल मीडिया को पूरी तरह बंद करने की नहीं थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories