Fri, Mar 6, 2026
22 C
Gurgaon

पूर्वी चंपारण: भेलाही में 4.45 लाख नेपाली रुपये बरामद, पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच

भेलाही में 4.45 लाख नेपाली रुपये बरामद

पूर्वी चंपारण, 31 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठित एसएसटी टीम ने गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.45 लाख नेपाली रुपये बरामद किए हैं।

भेलाही थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई तब हुई जब थाना क्षेत्र के डिबनी पुल के पास एसएसटी चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को थैली में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाते हुए पकड़ा गया।

बिना दस्तावेज नेपाली करेंसी बरामद

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मनान मियां, पिता अमीन मियां, निवासी लौकरिया थाना पलनवा, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। जांच में थैली से 4 लाख 45 हजार नेपाली रुपये बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान मनान मियां किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज या संतोषजनक उत्तर देने में असफल रहा। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत नकदी को जब्त कर लिया।

चुनावी सर्तकता के तहत कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध धन के प्रवाह को रोकने के लिए जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ही यह बरामदगी की गई।

फिलहाल पुलिस ने रुपये जब्त कर अग्रतर जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रकम कहां से आई और किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी।

प्रशासन की सर्तकता बढ़ी

इस बरामदगी के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि चुनावी अवधि में नेपाल सीमा से अवैध नकदी या वस्तु की हर आवाजाही पर पैनी नजर रखी जाएगी

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories