Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

नई दिल्ली ‘रायसीना डायलॉग 2025’ में नेपाल की विदेशमंत्री आरजू राणा होंगी शामिल

काठमांडू, 05 मार्च (हि.स.)। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘रायसीना डायलॉग 2025’ में नेपाल का प्रतिनिधित्व विदेशमंत्री डॉ. आरजू राणा करेंगी। वह 16 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगी। इसका आयोजन भारतीय विदेश मंत्रालय के सहयोग से ऑब्जर्बर रिसर्च फाउंडेशन कर रहा है। 17- 19 मार्च तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया के कई देशों का प्रतिनिधित्व होगा।

नेपाल की विदेशमंत्री डॉ. आरजू ने आज बताया कि भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर सहित अन्य मंत्रियों से मुलाकात के लिए भी समय मांगा गया है। नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर शर्मा ने मंगलवार को भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात कर उनकी नई दिल्ली यात्रा की औपचारिक जानकारी दी है।

विदेशमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. आरजू का यह तीसरा भारत दौरा होगा। मंत्री बनने के साथ ही सितंबर 2024 में भारत पहुंचीं डॉ. आरजू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेशमंत्री जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भेंट की थी। इसके बाद दिसंबर में भी वह भारत की यात्रा पर रहीं। फरवरी 2025 में मस्कट में इंडिया फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात जयशंकर से हुई थी। विदेशमंत्री डॉ. राणा ने वह भारत के प्रधानमंत्री को नेपाल में मई महीने में होने वाले सागरमाथा संवाद के लिए सरकार की तरफ से निमंत्रण देंगी। पहले इस कार्यक्रम में उप प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री विष्णु पौडेल का नाम भेजा गया था। एक अग्निकांड में उनके झुलस जाने के बाद विदेशमंत्री को भेजने का फैसला किया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories