Sat, Mar 14, 2026
21 C
Gurgaon

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आएंगे भारत

नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन पांच दिवसीय (16-20 मार्च) आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, व्यवसाय, मीडिया और न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के तौर पर लक्सन की यह पहली भारत यात्रा होगी। वे 20 मार्च को वेलिंगटन लौटने से पहले नई दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री लक्सन 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अतिथि के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे। उसी दिन उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री लक्सन 17 मार्च को नई दिल्ली में 10वें रायसीना डायलॉग 2025 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे।

प्रधानमंत्री लक्सन 19-20 मार्च को मुंबई का दौरा करेंगे, जहाँ वे भारतीय व्यापार जगत के नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री लक्सन की यात्रा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दीर्घकालिक और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है। यह सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और हमारे लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को गहरा करने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories