Tue, Mar 10, 2026
21 C
Gurgaon

दिल्ली लाल किला विस्फोट कांड में बंगाल कनेक्शन, मुर्शिदाबाद में एनआईए की छापेमारी

बंगाल में फैला दिल्ली विस्फोट का जाल

दिल्ली के लाल किला विस्फोट मामले की जांच अब पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने बुधवार दोपहर मुर्शिदाबाद जिले के नवग्राम थाना क्षेत्र के नीम गांव में छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ के दौरान एक फोन नंबर मुर्शिदाबाद के मौइनुल हसन नामक व्यक्ति से जुड़ा मिला था। इसी सुराग के आधार पर एनआईए की टीम जांच के लिए बंगाल पहुंची।

संदिग्ध से पूछताछ और तलाशी

एनआईए अधिकारियों ने मौइनुल हसन के घर पर जाकर पूछताछ और तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि मौइनुल पेशे से प्रवासी मजदूर हैं और पहले दिल्ली व मुंबई में काम कर चुके हैं। जांच एजेंसी को संदेह है कि इसी दौरान उनका संपर्क आतंकी संगठनों के सदस्यों से हुआ हो सकता है।

जांच के दौरान स्थानीय पुलिस भी एनआईए के साथ मौजूद रही। टीम ने हसन के मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल्स खंगाले हैं। सूत्रों का कहना है कि मुर्शिदाबाद के कई अन्य लोगों के नंबर भी एजेंसी के रडार पर हैं

गांव में दहशत का माहौल

अचानक हुई छापेमारी से गांव में भय और दहशत का माहौल है। यह पहला मौका नहीं है जब मुर्शिदाबाद का नाम आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा है। इसी वर्ष फरवरी में “अंसारुल्ला बांग्ला टीम” के कई आतंकियों को यहीं से गिरफ्तार किया गया था।

15 संदिग्धों से पूछताछ जारी

लाल किला विस्फोट मामले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। एनआईए सूत्रों ने बताया कि एजेंसी चार डॉक्टरों की भी तलाश कर रही है, जिनका इस विस्फोट की साजिश से संभावित संबंध हो सकता है।

जांच जारी

एनआईए अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली और बंगाल के बीच संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है। एजेंसी ने कहा कि “हर संपर्क और हर फोन कॉल को फॉरेंसिक स्तर पर खंगाला जा रहा है ताकि इस साजिश के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।”

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories