Sun, Mar 8, 2026
21 C
Gurgaon

भाजपा नेता की हत्या मामला: एनआईए ने छत्तीसगढ़ के मानपुर और औंधी में की छापेमारी

रायपुर, 24 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नक्सल प्रभावित अंबागढ़-चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक मुख्यालय सहित औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में कई लोगों के घर छापा मारा है। मोहला मानपुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने इस छापे की पुष्टि की और बताया कि किसी की गिरफ्तारी नहीं दी गई है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के ठीक पहले औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में भाजपा नेता बिरजू तारम की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। छापे की कार्रवाई इसी संबंध में की गई है।

सोमवार की सुबह एनआईए की टीम मानपुर स्थित दो जगहों पर पहुंची और कार्रवाई की। मानपुर नगर में दो जगह तथा औधी थाना क्षेत्र में चार जगहों पर एनआईए ने दस्तक दी। एनआईए की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक एनआईए की अलग-अलग टीमों ने मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित दो शासकीय शिक्षकों के घर पर कार्रवाई की। इनके घर पर आवश्यक जांच पड़ताल व पूछताछ की गई। इसी तरह औधी थाना क्षेत्र के ग्राम सरखेड़ा में एक नेता और तीन अन्य लोगों के घर छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार मोबाइल अथवा अन्य सामान की जब्ती भी की गई है। हालांकि एनआईए की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories