निर्मला सीतारमण का बयान: भारत को चाहिए बड़े और विश्वस्तरीय बैंक, निवेश को मिलेगी नई गति

भारत को बड़े और विश्वस्तरीय बैंकों की जरूरत: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

मुंबई, 6 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारत को बड़े और विश्वस्तरीय बैंकों की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और बैंकों के साथ चर्चा चल रही है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती से मांग बढ़ेगी और निवेश में वृद्धि होगी।

वित्त मंत्री ने यह बात मुंबई में ‘आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करना’ विषय पर आयोजित 12वें एसबीआई बैंकिंग और इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव 2025 में कही। उन्होंने वित्तीय संस्थानों से उद्योग जगत के लिए कर्ज प्रवाह बढ़ाने और व्यापक बनाने का आग्रह किया।

सरकार की प्राथमिकताएं और उपलब्धियां
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार का मुख्य जोर बुनियादी ढांचे के निर्माण पर है और पिछले दशक में पूंजीगत व्यय में पांच गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 2014 से व्यापार को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई और पिछले दशक में 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला गया।

प्रौद्योगिकी और डेटा लागत में सुधार
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकास पर जोर दे रही है। डेटा (इंटरनेट) की लागत आज 10 रुपये प्रति जीबी हो गई है, जबकि 2014 में यह 300 रुपये प्रति जीबी थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories