Thu, Feb 19, 2026
16 C
Gurgaon

कान्स 2025 में नितांशी गोयल का ग्लैमरस डेब्यू, तस्वीरें आईं सामने

‘लापता लेडीज’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नितांशी गोयल ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू किया है। वह एक मशहूर मेकअप ब्रांड का प्रतिनिधित्व करते हुए रेड कार्पेट पर उतरीं और अपने दिलकश अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। नितांशी का कान्स लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और हर जगह चर्चा में है। रेड कार्पेट पर अपने अंदाज के जरिए उन्होंने मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैजयंती माला, हेमा मालिनी और वहीदा रहमान जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों को खूबसूरती से श्रद्धांजलि दी।

सोशल मीडिया पर नितांशी गोयल की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि, इस लुक में सबसे खास बात उनके हेयरस्टाइल की रही, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। नितांशी के बालों में मोतियों की एक खूबसूरत लड़ी लगी थी, जिसमें छोटे-छोटे फ्रेम जड़े थे। इन फ्रेम्स में भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों, मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन की तस्वीरें लगी थीं। नितांशी ने कहा कि वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर गर्व महसूस कर रही हैं।

कान्स 2025 से नितांशी गोयल का दूसरा लुक भी सामने आ गया है, जिसमें वह ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है।

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शुमार कान्स फिल्म फेस्टिवल के 78वें संस्करण की शुरुआत 13 मई को हुई थी, जो 24 मई तक चलेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories