Thu, Mar 5, 2026
19 C
Gurgaon

गुरुग्राम में भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन का पहला दौरा, ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन के हरियाणा में पहले दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 12 जनवरी, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर होने वाले इस ऐतिहासिक दौरे को गुरुग्राम में भव्य रूप देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जुटे हुए हैं।

शनिवार को गुरुग्राम स्थित गुरुकमल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने की। बैठक में नीतिन नबीन के पहले गुरुग्राम आगमन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।

प्रदेश प्रभारी डॉ. पूनिया ने युवाओं से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि नीतिन नबीन युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने वाले नेता हैं और उनका यह दौरा युवाओं को राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह गुरुग्राम के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने बताया कि पूरे शहर को कमल के झंडों से सजाया जाएगा और कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने जानकारी दी कि 12 जनवरी को एंबियंस मॉल के पास नीतिन नबीन का स्वागत किया जाएगा। उनके साथ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव, मंत्री कृष्ण बेदी, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री राव नरबीर, विधायक तेजपाल तंवर, मुकेश शर्मा, गार्गी कक्कड़ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories