Sun, Feb 8, 2026
13 C
Gurgaon

नीतीश कुमार बोले – लोकतंत्र अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है! पहले मतदान फिर जलपान

लोकतंत्र हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है: नीतीश कुमार

पटना, 6 नवंबर (हि.स.)।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने गृह जिले नालंदा के बख्तियारपुर स्थित मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा, “लोकतंत्र हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। सभी लोग मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के मतदाताओं से यही अपेक्षा है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि हर वोट राज्य के विकास, शांति और स्थिरता की दिशा तय करता है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी किया मतदान
बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने मुंगेर में मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान कर बिहार की प्रगति सुनिश्चित करें। चौधरी ने विश्वास जताया कि “नीतीश कुमार जी हमारे ‘मुखिया’ हैं और आगे भी रहेंगे।”

पहले चरण का मतदान जारी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 121 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान दर्ज किया गया।
सहरसा में सबसे अधिक 15.27%, बेगूसराय में 14.6% और मुजफ्फरपुर में 14.38% मतदान हुआ।

राज्य के विभिन्न जिलों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। आयोग ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण और जिम्मेदार मतदान की अपील की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories