Sat, Mar 14, 2026
24 C
Gurgaon

नारनौलः हकेवि के विद्यार्थियों ने डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में मारी बाजी, कुलपति ने दी बधाई

नारनाैल, 3 जून (हि.स.)। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) महेंद्रगढ़ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मे आयोजित डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विभाग एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर टंकेशवर कुमार व समकुलपति प्रोफेसर पवन कुमार शर्मा ने विभाग के दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के कौशल को निखारने में मददगार हैं। विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही विश्वविद्यालय के अंबेस्डर हैं, विद्यार्थी ही अपनी उपलब्धियों से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाते हैं। विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।

इसमें हकेवि के एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी बेसिल बिजू की फिल्म भटठा को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। उन्हें पुरस्कार के रूप में बेसिल को 11 हजार रूपये, एक अवार्ड व सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। साथ ही विभाग की अंतिम वर्ष की छात्रा हिब्बा पीके को इस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ है। हिब्बा ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में वन्य जीवों पर अपने वृतचित्र का निर्माण किया है, जिसकी निर्णायक मंडल ने जमकर सराहना की। इस मौके पर डॉ. नीरज कर्ण सिंह व डॉ. आलेख एस नायक भी मौजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories