नारनौल : भीषण सड़क दुर्घटना में चार की माैत

0
220

नारनाैल, 2 जून (हि.स.)। महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर कनीना के नजदीक उन्हानी गांव में साेमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुस गई। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की माैत हो गई है। पुलिस ने दो क्रेन की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद पहले कार को बाहर निकाला। खिड़कियों को काटकर शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार चार युवक कार से महेंद्रगढ़ में एक कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे रात को कनीना के रास्ते गुरुग्राम जा रहे थे। इसी दौरान साेमवार तड़के उन्हानी गांव की नहर के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। जिससे कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकाें की पहचान गुरुग्राम के गांव सिकोपुर निवासी गौरव और सचिन, पचगांव निवासी कंवरपाल तथा उत्तर प्रदेश निवासी सचिन के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here