Tue, Mar 10, 2026
21 C
Gurgaon

महेंद्रगढ़ में स्कूल बस और रोडवेज की बस की भिड़ंत, चार बच्चे घायल

नारनाैल, 26 मई (हि.स.)। महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक पर सोमवार को हरियाणा राज्य परिवहन की बस और एक स्कूल बस की भिड़ंत हाे गई। स्कूल बस में सवार चार बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चाें काे अस्पताल पहुचाया गया, जहां प्राथिमक उपचार के

बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों बसों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।

बताया गया कि आरपीएस स्कूल की बस सुबह दादरी रूट से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस राव तुलाराम चौक के नजदीक पहुंची तभी महेंद्रगढ़ बस स्टैंड की ओर से हरियाणा राज्य परिवहन की बस स्कूल बस से टकरा गई। इस टक्कर के बाद अनियंत्रित स्कूल बस नारनौल की ओर से टाइलों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। बस की टक्कर हाेते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बस में से बच्चों को निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घटना का पता लगने पर तमाम अभिभावक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। हादसे में नौंवी का छात्र साहित्य गांव शिसवाला जिला चरखी दादरी, सातवीं का सोनू निवासी गांव सिसोठ, नौंवी का अर्पित निवासी आदमपुर दाढ़ी जिला चरखी दादरी व तक्षक कक्षा नौंवी निवासी आदमपुर दाढ़ी जिला चरखी दादरी को हल्की चोट आई।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद चारों बच्चों को घर भेज दिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्कूल स्टाफ ने दूसरी बस के माध्यम से बच्चों को स्कूल में पहुंचाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बसों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories