Tue, Mar 10, 2026
25 C
Gurgaon

2034 फीफा विश्व कप: सऊदी अरब में शराब पर प्रतिबंध, राजदूत ने की पुष्टि

लंदन, 13 फ़रवरी (हि.स.)। सऊदी अरब में 2034 फीफा विश्व कप के दौरान शराब की अनुमति नहीं दी जाएगी। ब्रिटेन में सऊदी राजदूत प्रिंस खालिद बिन बंदर अल सऊद ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की।

एलबीसी रेडियो स्टेशन को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने स्पष्ट किया कि सऊदी अरब में कहीं भी शराब नहीं बेची जाएगी। यह फैसला 2022 कतर विश्व कप से अलग है, जहां विशेष प्रशंसक क्षेत्रों और पांच सितारा होटलों में ऊंची कीमतों पर शराब उपलब्ध थी।

प्रिंस खालिद ने कहा, “फिलहाल, हम शराब की अनुमति नहीं देते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि सऊदी अरब अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए विश्व कप की मेजबानी करेगा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, “हर किसी की अपनी संस्कृति होती है। हम अपनी संस्कृति की सीमाओं के भीतर लोगों को समायोजित करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम किसी और के लिए अपनी संस्कृति को बदलना नहीं चाहते।”

राजदूत ने यह भी स्पष्ट किया कि विश्व कप सिर्फ सऊदी अरब का नहीं, बल्कि एक वैश्विक आयोजन है। उन्होंने कहा, “हम उन सभी का स्वागत करेंगे जो इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं।”

सऊदी अरब में 2034 फीफा विश्व कप की मेजबानी को लेकर पहले ही चर्चाएं तेज हैं। यह आयोजन खेल के साथ-साथ सऊदी अरब की संस्कृति और परंपराओं को भी दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories