Tue, Mar 31, 2026
22 C
Gurgaon

ट्रांसजेंडर समुदाय का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

पूर्वी सिंहभूम, 6 मई (हि.स.)। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की ओर से ट्रांसजेंडर समुदाय को लेकर दिए गए कथित विवादित और अपमानजनक बयान के खिलाफ मंगलवार को जमशेदपुर में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुआ। पूर्वी सिंहभूम ज़िले के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित इस प्रदर्शन में ट्रांसजेंडर समुदाय, महिला संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और नागरिकों सहित 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

प्रदर्शनकारी हाथों में इंद्रधनुषी ध्वज, संविधान की प्रतियां और नफरत के खिलाफ संदेश लिए हुए थे। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराते हुए स्पष्ट किया कि उनका अस्तित्व कोई अपराध नहीं, बल्कि उनका संवैधानिक अधिकार है।

प्रदर्शन के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता सौविक साहा के नेतृत्व में एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया, जिसमें सांसद के बयान की संवैधानिक दायरे में निंदा करने, समुदाय की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी देने और भविष्य में भेदभाव को रोकने के लिए ठोस नीतियां लागू करने की मांग की गई। ज्ञापन पर 50 से अधिक संगठनों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के हस्ताक्षर थे।

प्रदर्शन के दौरान ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता पूनम किन्नर ने कहा, “हमारा जीवन किसी की राजनीति का हिस्सा नहीं है। आज हमने अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाई है। ऋषिका ने कहा हम सिर्फ विरोध नहीं कर रहे, हम संविधान के तहत अपनी जगह का दावा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी प्रमुख मांगों में सांसद के बयान की लोकतांत्रिक निंदा, ट्रांसजेंडर समुदाय की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से ठोस पहल और प्रशासन, पुलिस तथा शिक्षकों के लिए जेंडर-संवेदनशीलता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराना शामिल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories