Wed, Feb 11, 2026
26 C
Gurgaon

नोएडा में साइबर ठगी: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर रिटायर्ड इंजीनियर से 80 लाख की ठगी

शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर रिटायर्ड इंजीनियर से 80 लाख की ठगी

गौतम बुद्ध नगर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है। साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में निवेश का लालच देकर एक सेवानिवृत्त इंजीनियर से 80 लाख रुपये ठग लिए।

व्हाट्सएप पर शुरू हुई ठगी

अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) शैव्या गोयल ने बताया कि नोएडा निवासी एक बुजुर्ग इंजीनियर से अगस्त माह में एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया। उसने दावा किया कि वह शेयर बाजार में निवेश कर ऊंचा मुनाफा दिला सकता है। कुछ दिनों बाद पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां कई लोग निवेश के बदले मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा करते दिखे।

झांसे में आकर किया निवेश

शुरुआती निवेश पर थोड़ा मुनाफा मिलने से इंजीनियर को विश्वास हो गया और उन्होंने धीरे-धीरे 80 लाख रुपये दस से अधिक बार में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।

फर्जी एप से बढ़ाई गई रकम

आरोपियों ने पीड़ित को एक फर्जी मोबाइल एप डाउनलोड कराया, जिसमें निवेश की रकम दोगुनी दिखाई जा रही थी। लेकिन जब इंजीनियर ने पैसा निकालने की कोशिश की, तो उनसे और निवेश करने का दबाव बनाया गया। मना करने पर उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया गया

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि जिन खातों में रुपये भेजे गए थे, उनकी बैंक डिटेल्स जांच में हैं और रकम फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस साइबर अपराधियों की लोकेशन और नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories