Mon, Mar 23, 2026
21 C
Gurgaon

नोएडा: दहेज हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि चार दिन पहले एक विवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला था। इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। गहन जांच और लगातार दबिश के बाद पुलिस ने एनटीपीसी क्षेत्र के पास से ससुर गोपाल, पति लोकेश और जेठ उमेश को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया है कि लोकेश की शादी शिवानी से वर्ष 2025 में हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग कर बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी उत्पीड़न के चलते विवाहिता ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories