Tue, Mar 10, 2026
25 C
Gurgaon

विधानसभा अध्यक्ष ने 14 विधायकों को एमसीडी में नामित किया

नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में प्रतिनिधित्व करने के लिए 14 विधायकों को नामित किया है। यह नामांकन नगर निगम अधिनियम, 1957 की धारा 3(3)(बी)(ii) के तहत किया गया है।

इस अवसर पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नामित विधायकों की भूमिका एमसीडी को बजट निर्माण, नागरिक प्रशासन और शहरी शासन में सहयोग देने की होगी। ये विधायक स्वच्छता, बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य नगर निगम से जुड़ी चुनौतियों के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे, जिससे दिल्लीवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके।

ये नामित विधायक अनिल कुमार शर्मा (आरके पुरम), चंदन कुमार चौधरी (संगम विहार), जितेंद्र महाजन (रोहतास नगर), करनैल सिंह बस्ती (शकूर बस्ती), मनोज कुमार शौकीन (नांगलोई जाट), नीलम पहलवान (नजफगढ़), प्रद्युम्न सिंह राजपूत (द्वारका), प्रवेश रत्न पटेल (पटेल नगर), राज कुमार भाटिया (आदर्श नगर), राम सिंह नेताजी (बदरपुर), रविकांत त्रिलोकपुरी (त्रिलोकपुरी), संजय गोयल (शाहदरा), सुरेंद्र कुमार (गोकलपुर) और तरविंदर सिंह मरवाह (जंगपुरा) हैं।

गुप्ता ने कहा कि ये विधायक दिल्ली विधानसभा और एमसीडी के बीच समन्वय स्थापित कर नीति निर्माण और नागरिक परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। इनकी विशेषज्ञता नगर निगम सेवाओं को मजबूत करने, शहरी विकास को गति देने और कचरा प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण तथा सार्वजनिक स्वच्छता जैसी चुनौतियों के समाधान में मददगार होगी। यह पहल दिल्ली विधानसभा की नागरिक प्रशासन को मजबूत करने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और दिल्ली के सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories