उत्तरी सिक्किम में स्थानीय लोगों और फंसे हुए पर्यटकों की मदद के लिए भारतीय सेना तैनात

– छातेन में लापता 6 लोगों की तलाश जारी, प्रतिकूल मौसम के कारण प्रयास बाधित

गंगटोक, 04 जून (हि.स.)। उत्तरी सिक्किम में विनाशकारी भूस्खलन के बाद भारतीय सेना प्रतिकूल मौसम और खतरनाक इलाकों में स्थानीय निवासियों और फंसे हुए पर्यटकों की सहायता के लिए अथक प्रयास कर रही है। क्षेत्र के मुख्य पर्यटन केंद्र लाचेन गांव तक जाने वाले सभी मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गए हैं। हालांकि, सेना ने गांव में पैदल संपर्क स्थापित कर 113 फंसे पर्यटकों से संपर्क स्थापित कर लिया है। उन्हें जल्द ही बाहर निकाला जाएगा।

भारतीय सेना ने आज एक बयान में कहा है कि 03 जून को कुछ विदेशी नागरिकों सहित 30 पर्यटकों को एक सैन्य हेलीकॉप्टर से सफलतापूर्वक बचाया गया। इस बीच, उत्तरी सिक्किम के छातेन में सेना के शिविर में भूस्खलन के बाद लापता हुए छह लोगों की तलाश जारी है।

लापता हुए लोगों में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीतपाल सिंह संधू, सूबेदार धर्मवीर, नायक सुनीलाल मुछाहारी, सिपाही सैनुधीन पीके, स्क्वाड्रन लीडर आरती संधू (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट कर्नल संधू की पत्नी और उनकी बेटी अमायरा संधू शामिल हैं।

सेना ने खोज एवं बचाव कार्यों के लिए विशेष टीमें और इंजीनियरिंग उपकरण तैनात किए हैं। हालांकि, सेना ने कहा कि अत्यंत खराब मौसम, अस्थिर जमीन और चुनौतीपूर्ण उच्च ऊंचाई वाले इलाकों के कारण चल रहे प्रयासों में बाधा आ रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories