Wed, Feb 11, 2026
19 C
Gurgaon

मौसम में सुधार के बाद उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों के लिए बचाव अभियान शुरू

गंगटोक, 05 जून (हि.स.)। उत्तरी सिक्किम में विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक आपदाओं के कारण फंसे पर्यटकों को बचाने और स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गुरुवार सुबह से अभियान शुरू कर दिया गया है। आज सुबह तीन हेलीकॉप्टर पाक्योंग के ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से उत्तरी सिक्किम के छातेन के लिए रवाना हुए।

🚁 बचाव अभियान में शामिल टीमें
हेलीकॉप्टर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के 9 कर्मी और आवश्यक उपकरण थे। इसी प्रकार, राज्य विद्युत विभाग और एयरटेल की दूरसंचार सेवाओं की टीमों को भी हवाई मार्ग से भेजा गया है, जिसका उद्देश्य दूरसंचार और बिजली सहित आवश्यक सेवाएं बहाल करना है।

👮‍♂️ प्रभावित क्षेत्रों में संचार और सुरक्षा
इसके अतिरिक्त, संचार शाखा के पुलिस कर्मियों की एक टीम भी आवश्यक उपकरणों के साथ प्रभावित क्षेत्रों की ओर बढ़ चुकी है, जो प्रभावित लोगों के जीवन में सामान्य स्थिति बहाल करने में मदद करेगी।

🌧️ मौसम सुधार के बाद राहत कार्य शुरू
उत्तर सिक्किम के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार खराब मौसम के कारण कल हेलीकॉप्टर उड़ानें अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गईं, जिससे बचाव कार्य में देरी हुई। हालांकि, आज सुबह मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने का काम शुरू हो गया है।

🚧 भूस्खलन से प्रभावित सड़कें और फंसे पर्यटक
भारी बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम में कई स्थानों को जोड़ने वाली सड़कें भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई हैं। परिवहन बंद होने से पर्यटन स्थलों की सैर करने गए पर्यटक फंस गए हैं। प्राकृतिक आपदाओं के कारण स्थानीय लोगों का सामान्य जीवन भी प्रभावित हुआ है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories