Sat, Mar 28, 2026
32 C
Gurgaon

अब हर गोली का जवाब बम से मिलेगाः मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

बलरामपुर/सूरजपुर, 8 मई (हि.स.)। पाकिस्तान की सरजमीं पर मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के भारत के कड़े जवाब के बाद पूरे देश में जश्न और गर्व का माहौल है। इस अभूतपूर्व कार्रवाई को लेकर सूरजपुर जिले के दौरे पर छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार देर शाम बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब नए युग का भारत है।

लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर थल सेना, जल सेना और वायु सेना के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, पहलगाम में मासूमों की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। आज भारत ने उस दर्द का बदला ले लिया है। देश की जनता को अब भरोसा है कि भारत हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर इसकी मिसाल है। बहरहाल, प्रदेश सहित जिले भर में इस सर्जिकल स्ट्राइक की सराहना हो रही है। लोग सोशल मीडिया और जनसभाओं में भारत की इस कार्रवाई की प्रशंसा कर रहे हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत हर चुनाैतियाें का सामना डटकर कर सकते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories