अंक तालिका में अनियमितता के विरोध में फूंका कुलपति का पुतला

गोपेश्वर, 29 मार्च (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय की ओर से परीक्षा में सम्मिलित होने के बावजूद छात्रों की अंक तालिका में अनियमितता के विरोध में शनिवार को गोपेश्वर स्थित महाविद्यालय परिसर में विश्व विद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया । इस दौरान एक ज्ञापन कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को भेजा।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विपिन फरस्वाण का कहना है कि पिछले कुछ सालों से विश्व विद्यालय की परीक्षा में सम्मिलित छात्रों की अंक तालिकाओं में अनियमितता दिखायी दे रही है। परीक्षा में उपस्थित होने के बाद भी उन्हें अनुपस्थित दर्ज किया गया है। जिस कारण छात्र अगले सेमेस्टर में प्रवेश लेने से वंचित हो रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार महाविद्यालय और विश्व विद्यालय से की जा चुकी है लेकिन सुधार नहीं किया जा रहा है। जिस कारण छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही विश्व विद्यालय की ओर से अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया गया और छात्रों की अंक तालिकाओं में सुधारा नहीं गया तो छात्रों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से एक ज्ञापन विश्व विद्यालय के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को भेजा गया हैं। जिसमें अंक तालिकाओं में सुधार किये जाने की मांग की गई है ताकि छात्र अगले सेमेस्टर में प्रवेश ले सके।

इस मौके पर सुधांशु बिष्ट, अतुल राणा, किशन बर्त्वाल, नितिन नेगी, परवीन, सुमित, ऋतिक, रोहन, सौरभ आदि मौजूद थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories