Tue, Mar 10, 2026
23 C
Gurgaon

केजीएमयू में न्यूरो पेन क्लिनिक प्रारंभ

लखनऊ,21 मई (हि.स.)। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के न्यूरोलॉजी विभाग ने एक विशेष न्यूरो पेन क्लिनिक की शुरुआत की गई। यह पहल विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजेश वर्मा एवं डॉ. अंकित खेतान, असिस्टेंट प्रोफेसर, न्यूरोलॉजी विभाग के नेतृत्व में प्रारंभ की जा रही है। न्यूरो पेन क्लिनिक का उद्घाटन बुधवार को किया।

विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि न्यूरो पेन क्लिनिक प्रत्येक द्वितीय और चतुर्थ बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक, न्यूरोलॉजी विभाग में कमरा नंबर 110 (प्रथम तल), संचालित होगी। इसका संचालन डॉ. अंकित खेतान करेंगे। यह क्लिनिक दीर्घकालिक और जटिल न्यूरोलॉजिकल एवं मस्कुलोस्केलेटल दर्द से ग्रस्त रोगियों को समर्पित, विशेषीकृत इलाज प्रदान करेगी।

उन्हाेंने बताया कि यह पहल न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से दर्द प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे मरीजों को समग्र, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार, एवं डॉ. मनीष कुमार सिंह, प्रोफेसर पेन एवं एनस्थीसियोलॉजी विभाग, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

क्लिनिक में इन बीमारियों का होगा इलाज

सिरदर्द (माइग्रेन एवं टेंशन टाइप), कार्पल टनल सिंड्रोम, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, मायोफेशियल पेन सिंड्रोम, डि-क्वेर्वेंस टेनोसाइनोवाइटिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस से संबंधित दर्द, सैक्रोइलिएक (SI) ज्वाइंट पेन, एपिकॉन्डाइलाइटिस (टेनिस/गोल्फर एल्बो), अल्ट्रासाउंड गाइडेड फ्रोजन शोल्डर, लोअर बैक पेन, हाइपरहाइड्रोसिस, स्ट्रोक के बाद की सेंट्रल पेन सिंड्रोम।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories