Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

राजस्थान शिक्षा विभाग की वेबसाइट हैक, ‘पाकिस्तान साइबर फोर्स’ के नाम से संदेश किया पोस्ट

जयपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अब साइबर हमले के जरिये भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रहा है। पाकिस्तानी हैकरों ने मंगलवार को राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर उस पर भारत विरोधी संदेश प्रसारित किए।

वेबसाइट पर “पाकिस्तान साइबर फोर्स” के नाम से एक संदेश पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था- “अगला हमला गोलियों से नहीं, प्रौद्योगिकी से होगा।” इसके अतिरिक्त भारत के विरुद्ध उकसावे की टिप्पणियां करते हुए पहलगाम हमले को झूठा बताया गया। घटना के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा वेबसाइट को पुनः सामान्य स्थिति में लाने की प्रक्रिया तुरंत आरंभ कर दी गई है। विभाग के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी इकाई को सक्रिय कर दिया गया है और वेबसाइट को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद रखा गया है।

राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि घटना की सूचना साइबर सुरक्षा एजेंसियों को भी प्रेषित कर दी गई है और एक विस्तृत जांच प्रारंभ की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संवेदनशील आंकड़ों की कोई क्षति नहीं हुई है, फिर भी एहतियात के तौर पर समस्त तकनीकी तंत्र की गहन जांच की जा रही है।

इससे पूर्व, सोमवार रात को भी हैकरों ने स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास विभाग और जयपुर विकास प्राधिकरण की वेबसाइटों को निशाना बनाया था। इन दोनों साइटों को तत्परता से पुनः सुरक्षित कर लिया गया था। शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर यह हमला मंगलवार प्रातः सामने आया। भारत द्वारा हाल ही में पाकिस्तान के कई डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories