Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

नेपालः प्रचण्ड का दावा- जल्द टूटेगा गठबंधन, ओली ने कहा, ये प्रचंड का दिवास्वप्न

मओवादी के अध्यक्ष ने दिया नेपाली कांग्रेस को समर्थन देने का प्रस्ताव

काठमांडू, 15 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल के नए साल पर शुभकामना देते हुए माओवादी अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचण्ड ने दावा किया कि नए साल में देश को नई सरकार और नया गठबंधन देखने को मिलेगा। तत्काल इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि सरकार बदलने की बात दिवास्वप्न से अधिक कुछ नहीं है।

नेपाल के प्रमुख प्रतिपक्षी दल माओवादी के अध्यक्ष प्रचण्ड ने नेपाली नव वर्ष पर देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए नए साल में देश की जनता को नई सरकार और नए गठबंधन की सौगात मिलने की बात कही है। सोमवार को जारी अपने वीडियो संदेश में प्रचण्ड ने सत्तारूढ़ दल नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा को ओली सरकार का साथ छोड़ कर खुद के नेतृत्व में सरकार बनाने का ऑफर दिया है।

प्रचण्ड ने देउवा को कहा है कि देश को निराशा के गर्त से बाहर लाने के लिए यह आवश्यक है कि नेपाली कांग्रेस नई सरकार का नेतृत्व करे। उन्होंने कहा कि माओवादी पार्टी देउवा को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा करता है। यदि कांग्रेस पार्टी चाहेगी तो वो सरकार में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अगर वो नहीं चाहे तो बाहर से भी उस सरकार को समर्थन करने को तैयार हैं। प्रचण्ड ने विश्वास व्यक्त किया कि देश की जनता को नए साल पर जल्द ही नई सरकार देखने को मिलेगी।

माओवादी अध्यक्ष के इस खुल्लम खुल्ला ऑफर पर नेपाली कांग्रेस के तरफ से तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सत्ता का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पलटवार किया है। मंगलवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए ओली ने कहा कि प्रचण्ड सरकार बदलने का दिवास्वप्न देख रहे हैं। जब से सत्ता से बेदखल हुए हैं तब से प्रचंड के अंदर दोबारा सत्ता में आने की छटपटी दिखाई दे रही है।ओली ने दावा किया कि विपक्षी नेता चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन न तो सरकार बदलने वाली है और न ही गठबंधन बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने का प्रचण्ड की बात सपना ही रह जाएगा। नेपाली कांग्रेस के साथ उनकी सरकार अच्छी चल रही है और सरकार में कोई समस्या नहीं है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories