Fri, Feb 20, 2026
17 C
Gurgaon

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों के लिए मेडिकल कालेज में अलग काउंटर का तोहफा

पत्रकारिता दिवस पर आज स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ,जिसमें वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना , मनोराम पाण्डेय, जगदीश सौरभ सहित दर्जनों की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ आर के मिश्रा, प्रो. पायल सिंह ,डॉ स्वाति सिंह सहित कई डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने भी पत्रकारों को बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर हुई , तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने पत्रकार मनोराम पाण्डेय , राज खन्ना , जगदीश सौरभ को शाल व पौध देकर सम्मानित किए , इस दौरान पत्रकार मनोरम पाण्डेय ने आज की पत्रकारिता पर व्याख्यान करते हुए अपनी बात रखी, वही वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना ने आजादी के पहले से लेकर आज की पत्रकारिता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, पत्रकारिता के मशाल वाहक पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा देश में प्रशाम प्रकाशित उदंत मार्तण्ड साप्ताहिक समाचार पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर ने मेडिकल कॉलेज में दी जा रही सुविधा जैसे मानव संसाधन, ऑनलाइन अवसंरचना, 24 सेवाएं, निदान और रोगी देखभाल सेवाएं, डायलिसिस सेवाएं, एक्सरे , सी टी स्कैन, आधुनिक लॉन्ड्री प्रणाली, ऑपरेशन थियेटर, आपातकालीन सेवाएं, ब्लड बैंक, रोगी उपचार, नर्सिंग कॉलेज निर्माण, पैथोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, आई सी यू सहित एमबीबीएस छात्रों द्वारा गांव के 400 परिवारों गोद लेने जैसे तमाम चीजों की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में मेडिकल कॉलेज में मान्यता प्राप्त पत्रकारों, दिव्यांगजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के लिए अलग से काउंटर खोला गया जिसका उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पांडेय एवं राज खन्ना द्वारा किया गया। वहीं प्राचार्य सलिल श्रीवास्तव ने पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को बधाई दी और कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories