Sat, Feb 7, 2026
16 C
Gurgaon

अभिनेता सैफ अली पर हमला मामले में एक व्यक्ति हिरासत में

मुंबई, 17 जनवरी (हि.स.)। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सुबह वडाला इलाके में से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बांद्रा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार बांद्रा में बुधवार रात करीब 2 बजे फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस हमलावर को ढ़ूंढ रही है। सैफ के आवास से फरार होते समय हमलावर की फोटो

सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसी तरह हमलावर की तस्वीर बांद्रा स्टेशन के पास भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसी आधार पर आज सुबह पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को चर्चगेट इलाके से पकड़ा है। संदिग्ध को बांद्रा में लाकर संयुक्त पुलिस आयुक्त दत्ता नलावणे, पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेडाम उससे गहन पूछताछ कर रहे हैं। अभी तक हमले का उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले की जानकारी पुलिस ने गोपनीय रखा है। मुंबई पुलिस इस मामले में आज करीना और सैफ के बयान दर्ज करेगी।

सूत्रों के अनुसार सैफ के घर पर ढीली सुरक्षा व्यवस्था का लाभ हमलावार ने उठाया है। सैफ के घर में कुछ दिन पहले ही फर्नीचर और अन्य मरम्मत का काम शुरू हुआ था। चूंकि वहां लगातार श्रमिकों का आना-जाना लगा रहता था, इसलिए पीछे की सीढ़ी का दरवाज़ा हमेशा खुला रहता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावर को संभवता इसकी सूचना थी। उसने इस रास्ते का इस्तेमाल किया। फिलहाल इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories