Thu, Feb 12, 2026
20 C
Gurgaon

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

कोडरमा, 1 अप्रैल (हि.स.)। कोडरमा थाना अंतर्गत राजेंद्र चौक के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सेवानिवृत्त रेलकर्मी दुर्गा उर्फ दुर्गी पासवान ( 60) के रूप में हुई।

वहीं घायल की पहचान रतन कुमार पाण्डेय ( 16) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अपनी बाइक से दो लोग सवार होकर पूजा करने कोडरमा जा रहे थे। राजेंद्र चौक के समीप ट्रक( बीआर 01जीबी 3100) की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को राजेंद्र चौक के पास रखकर कोडरमा -गिरिडीह मुख्य मार्ग जाम कर दिया । मौके पर कोडरमा सीओ हलदर प्रसाद सेठी और कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार पहुंच कर ग्रामीणों के साथ वार्ता करके अंतिम संस्कार के लिए कुछ राशि दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी लाभ जो है सभी मिलेगा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया। तीन घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories