Wed, Mar 11, 2026
22 C
Gurgaon

जयनगर में दो बाइक की टक्कर, एक की मौत

कोडरमा, 8 अप्रैल (हि.स.)। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र तेतरोन पंचायत के ग्राम पांडु में दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृत व्यक्ति की पहचान जयनगर थाना अन्तर्गत ग्राम महुआटांड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह ( 45) के रूप में हुई। घटना मंगलवार सुबह की है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने ससुराल मरकच्चो से घर आ रहा था। इस दौरान पांडु के समीप कोडरमा की ओर से अपाची (जेएच 12 एस 9687) से तेज रफ्तार से आ रहे धर्मेंद्र कुमार सिंह की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए। अपाची पर सवार चालक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार मृतक को पत्नी सहित तीन पुत्र हैं। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी बबलू कुमार, परसाबाद पिकेट प्रभारी अरविंद हांसदा , एसआइ नरहरि सिंह मुंडा कई पुलिस जवान घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

परिजन सड़क से शव को उठाने नहीं दे रहे थे। पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से समझाने बुझाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मौके पर समाजसेवी ठाकुर विक्रम सिंह, अरुण सिंह, विनोद सिंह, विनय सिंह, मुश्ताक अंसारी, इसराइल अंसारी, बीरेंद्र यादव, दशरथ यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories