Sat, Feb 7, 2026
22 C
Gurgaon

दो डम्पर में भीषण टक्कर, युवक की मौत

नवादा, 31 दिसंबर (हि.स.)।नवादा में मंगलवार को दो डम्पर की टक्कर में एक युवक की मौत पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। नवादा रजौली एनएच 20 पर रजौली टोल प्लाजा के समीप डंपर ने खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डंपर सवार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरोजोर गांव निवासी प्रसादी यादव के 30 वर्षीय पुत्र विनोद यादव के रूप में हुई है।

वह डम्पर चालक के रूप में कई दिनों से कम कर रहे थे और वैशाली से कोडरमा डंपर लेकर फ्लाई ऐश लेने जा रहे थे। इसी दौरान बीच में खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद रहे अन्य डम्पर चालकों ने उसकी पहचान की और उसके परिजनों को इस घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है।

वहीं तुरंत स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और फिर मृतक की शव को बाहर निकाल कर सरकारी अस्पताल में लाकर रखा गया। जहां डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। घटना के बाद गुलशन कुमार को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई है। डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान भी कर ली गई है। परिवार के लोगों को सूचना भी दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories