Wed, Mar 11, 2026
33 C
Gurgaon

लालू परिवार में फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार पिता बने तेजस्वी तेजस्वी

कोलकाता में पत्नी राजश्री ने दिया बेटे को जन्म, अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी

कोलकाता, 27 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने सोमवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। यह जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा, “सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर भी साझा की।

यह खबर आते ही बधाइयों का तांता लग गया। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर भाई को दोबारा पिता बनने और लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी को पुनः दादा-दादी बनने की बधाई दी।

तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। इसके बाद मार्च 2023 में बेटी के रूप में उनकी पहली संतान का जन्म हुआ था।

तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री पिछले कुछ दिनों से कोलकाता के अस्पताल में भर्ती थीं। तेजस्वी इस दौरान लगातार उनके साथ मौजूद रहे। रविवार को लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी कोलकाता पहुंचे थे।

मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अस्पताल पहुंचीं और नवजात शिशु को देखा। उन्होंने तेजस्वी यादव को बधाई दी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories