Sun, Feb 15, 2026
16 C
Gurgaon

बेटे की शादी का कार्ड बांटने गई मां की सड़क दुर्घटना में मौत

नवादा, 5 मार्च (हि.स.)। नवादा जिले में एक सड़क दुर्घटना में बुधवार को बेटे की शादी की कार्ड बांटने गई मां की जान चली गई। रूपौ थाना क्षेत्र के चारौल गांव की 45 वर्षीय किरण देवी अपने बड़े बेटे की शादी का निमंत्रण बांटने गई थीं। इस दाैरान रोह प्रखंड के हरला गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जाेरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने किरण देवी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा।

परिजन ने बताया कि निमंत्रण बांटकर लौटते समय, जब वह सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories