Mon, Feb 9, 2026
22 C
Gurgaon

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

सरायकेला, 26 अप्रैल (हि.स.)। सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगनी के आदर्श कॉलोनी के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर पंचायत के विजय गांव निवासी गुणाधर तिवारी (36) के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुणाधर तिवारी शुक्रवार को दुगनी में रह रहे अपने चचेरे भाई की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए थे। रात करीब 12:30 बजे पार्टी से अपने गांव लौटते समय आदर्श कॉलोनी के समीप किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सड़क पर पड़ा देख तुरंत इसकी सूचना सरायकेला पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवस्था में गुणाधर को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सरायकेला थाना प्रभारी ने शनिवार को बताया कि घटना को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories