फतेहाबाद : खेल नर्सरी खोलने के लिए 31 मार्च तक मांगे आवेदन

फतेहाबाद, 21 मार्च (हि.स.)। प्रदेश में नई खेल प्रतिभाओं को उभारने के क्षेत्र में हरियाणा सरकार लगातार कार्य कर रही है, जिसके लिए सरकार की ओर से खेल नर्सरी योजना आरंभ की गई है। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से खेल नर्सरी योजना 2025-26 के तहत सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों, पंचायत एवं निजी खेल संस्थानों से खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। शुक्रवार को इस बारे जानकारी देते हुए फतेहाबाद उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा से प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है। इसी खेल शक्ति को और अधिक सशक्त बनाने तथा नई खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए राज्य सरकार सदैव प्रयासरत है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य राज्य में प्रारंभिक रूप से खेलों को बढ़ावा देने तथा ग्रास रुट लेवल पर खेल प्रतिभाओं को उभारना है। उन्होंने बताया कि ऐसे युवा, जिनके भीतर मेडल लाने की योग्यता है, हरियाणा सरकार उन तक खुद पहुंच रही है। प्रदेश में खेल से जुड़े संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि खेल प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खेल विभाग ने प्रदेश भर में खेल नर्सरियां सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं, निजी खेल संस्थाओं, निजी खेल अकादमियों, निजी खेल प्रशिक्षण केन्द्र आदि को अलॉट की जानी है। नर्सरी योजना के तहत खेल नर्सरी केवल ओलंपिक, एशियन व कॉमनवेल्थ गेम्स में सम्मिलित खेलों के लिए ही खोली जा सकेंगी, जिसके लिए इच्छुक संस्थान खेल विभाग हरियाणा के पोर्टल पर 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories