Tue, Feb 10, 2026
23 C
Gurgaon

यमुनानगर: ऑनलाइन कंपनियों का व्यापार बंद करे सरकार: महेन्द्र मित्तल

यमुनानगर, 19 मई (हि.स.)। ऑनलाइन कंपनियों के द्वारा गलत तरीके से व्यापार करने के खिलाफ व छोटे दुकानदारों के भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र मित्तल ने सोमवार को बताया कि लघु व मध्यम व्यापारी समाज के दुख-सुख में भी हमेशा साथ देते हैं। कोविड काल में भी स्थानीय व्यापारी वर्ग के द्वारा देश के आर्थिक मोर्चे पर डट कर समाज सेवा की। स्थानीय व्यापारी राष्ट्रहित व समाजसेवा के लिये प्रतिबद्ध है।

उन्होने कहा कि देश व प्रदेश में पिछले काफी समय से अमेजॉन व फ्लिपकार्ट, वालमार्ट जैसी आनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों का वर्चस्व गलत तरीके से बढ़ रहा है। जिससे हमारी दुकानदारी व व्यापार प्रभावित हो रहा है। यह विदेशी कंपनियां नकली व डुप्लीकेट सामान ग्राहको को बेच रही है। जिससे यह अधिक छूट का लालच उपभोक्ताओं को देकर दुकानदारों व व्यापारियों का कार्य प्रभावित कर रही है।

इससे भारतीय बाजारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं भारत में ई-कॉमर्स में बी टू सी यानी बिजनेस टू कंज्यूमर में विदेशी निवेश को अनुमति है ही नहीं। किंतु यह कंपनियां चोरी छिपे बी टू सी यानी सीधे कॉमर्स करके भी भारत में अरबों रूपये का व्यापार कर रही हैं जो कि गैरकानूनी है। इन कंपनियों को अपने गोदाम रखने की अनुमति नहीं है। किंतु यह कंपनियां शैल कंपनियां बनाकर अपने गोदाम रखती हैं। किंतु अकेले अमेजॉन 32 प्रतिशत व फ्लिपकार्ट 36 प्रतिशत का व्यापार पर कब्जा कर रही हैं। यह भारत के खुदरा व्यापार को खत्म करने की योजना है। उन्होंने कहा कि हमे भी अपने देशहित व व्यापारियों व दुकानदारों के हित को देखते हुए इन कंपनियों पर गलत तरीके से व्यापार करने पर अंकुश लगाना चाहिए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories