Sun, Mar 22, 2026
27 C
Gurgaon

हजारीबाग की घटना को लेकर वेल में घुसा विपक्ष, सरकार ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

रांची, 26 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 19वें दिन बुधवार को 11.05 बजे कार्यवाही शुरू होते ही हजारीबाग में मंगलवारी जुलूस पर हुई पत्थरबाजी का मुद्दा गरमाया। भाजपा विधायकों ने घटना के विरोध में सदन के वेल में उतरकर प्रदर्शन किया।

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने भी सवाल उठाया कि आखिर हजारीबाग में ही लगातार इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हिंदुओं के पर्व-त्योहारों पर बार-बार हो रही हिंसा पर चिंता जताई और कहा कि अपराधियों को प्रश्रय मिल रहा है। उन्होंने सरकार से सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के व्यापक उपयोग की मांग की।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि हजारीबाग की घटना सरकार के संज्ञान में है। जिन कारणों को लेकर यह परिस्थिति उत्पन्न हुई है, उन कारणों के प्रति सरकार गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी। राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द के प्रति सरकार गंभीर है।

उन्होंने हजारीबाग के डीआईजी और कमिश्नर से रिपोर्ट काे लेकर द्वितीय पाली में घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देने का आश्वासन भी दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories