पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बीजेपी प्रदेश भर में कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान का भी होगा आयोजन

0
263

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बीजेपी प्रदेश भर में कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान का आयोजन

भोपाल, 25 सितंबर (हि.स.) – भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज गुरुवार को बीजेपी मध्य प्रदेश के सभी बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जाएगी।

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद प्रदेश कार्यालय में प्रातः 10:30 बजे पं. दीनदयाल की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश के सभी बूथों पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ-साथ वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही आज प्रातः 8 बजे “एक साथ, एक दिन, एक समय” के तहत प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

जिलों में आयोजित संगोष्ठियों में प्रदेश शासन के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों और उनके एकात्म मानववाद संदेश को याद करना और समाज में स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा और पौधरोपण जैसे जनकल्याणकारी संदेशों का प्रसार करना है।

बीजेपी का यह आयोजन न केवल राजनीतिक कार्यक्रम है, बल्कि सामाजिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी माध्यम साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here