Fri, Feb 13, 2026
21 C
Gurgaon

हर शख्स अफसोस में मुब्तिला है, पहलगाम की घिनौनी साजिश रचने वालों को हुकुमत सख्त से सख्त सजा दे — मौलाना खालिद रशीद

लखनऊ, 25 अप्रैल (हि.स.)। लखनऊ से धर्मगुरू मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने शुक्रवार को एक पैगाम जारी कर कहा कि पहलगाम में जो दहशत का वाक्या सामने आया है, जाहिर है उसने पूरे मुल्क को झकझोंर कर रख दिया हैं। हर शख्स अफसोस में मुब्तिला है। जिनके कि घर वाले मारे गये हैं, वो लोग और भी गम में मुब्तिला है। जो लोग जख्मी हैं, उनके लिए भी सभी लोग फिकरमंद है। जिन लोगों ने यह घिनौनी साजिश रची है, इस वाक्या को अंजाम दिया है, हुकुमत उन लोगों को जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा दे।

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि सजा को इतनी सख्त बनाये, कि कोई दूसरा ऐसी घिनौनी हरकत ना कर सके। आज जुम्मे के दिन मैं तमाम इमामों से, मुस्लिम लोगों से अपील करता हूं कि जुम्मे के बाद अपने मुल्क की हर तरह के दहशतगर्दी से हिफाजत और जो लोग मारे गये हैं, उनके घर वालों के साथ हमदर्दी और जो लोग जख्मी है उनके ठीक होने की दुआ करें। ये भी दु​आ की जायें, ऊपरवाला हमारे मुल्क को हर तरह की दहशतगर्दी, हिंसा से हमेशा हमेशा के लिए निजात दे दें। क्योंकि जुमा का दिन निहायत मुबारक दिन होता है, इस दिन जो दुआ की जाती है, उसे अल्लाह ताला कबूल करता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories