जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा साले-बहनोई की मौके पर ही मौत

जालौन, 31 मई (हि.स.)। जिले में शुक्रवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे और उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।

डिग्गीताल, पटेल नगर निवासी नितेश शर्मा उर्फ भंडारी शर्मा (48) जो कि मास्टर के नाम से भी जाने जाते थे, वह अपने साले सुशील नगर निवासी राहुल शर्मा के साथ शुक्रवार देर रात एट कस्बा गए थे। वहां राहुल के एक मित्र की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद दोनों कार से वापस लौट रहे थे।

रात करीब 12 बजे जब उनकी कार झांसी-कानपुर हाईवे पर पहुंची, तभी झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों उसमें बुरी तरह फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही एट थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया। कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया। नितेश शर्मा का क्षेत्र में अच्छा खासा सामाजिक दायरा था और लोग उन्हें एक मिलनसार व्यक्ति के रूप में जानते थे।

थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories