Tue, Feb 17, 2026
26 C
Gurgaon

कोरबा : सड़क हादसे में आरक्षक की मौत

काेरबा 8 मार्च (हि.स.)। कोरबा जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक की मौत हो गई। दीपका थाने में पदस्थ एक आरक्षक रात्रिकालीन ड्यूटी पर जाने के लिए अपने घर से निकला था, इसी बीच रास्ते में वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार की देर रात बांकीमोंगरा जवाली मुख्य मार्ग पर हुआ है। मृतक आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में पदस्थ थे। वे कटघोरा थाना क्षेत्र के कदोरा गांव के निवासी थे। आरक्षक रात्रिकालीन ड्यूटी पर जाने के लिए अपने घर से निकले थे, इसी बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरक्षक को कटघोरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आरक्षक भूपेंद्र कवर का शव को बाकीमोंगरा अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने मृतक आरक्षक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories