Sun, Mar 8, 2026
35 C
Gurgaon

पाकिस्तान ने बैसाखी त्योहार के लिए 6,500 से अधिक भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किया

इस्लामाबाद, 08 अप्रैल (हि.स.)। पाकिस्तान ने इस साल बैसाखी त्योहार के लिए 6,500 से अधिक भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी किए हैं। भारतीय सिख तीर्थयात्री 10 से 19 अप्रैल तक पाकिस्तान में गुरुद्वारा पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे।

एआरवाई न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, तीर्थयात्रा पाकिस्तान के प्रभारी साद अहमद वराइच ने कहा कि नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने 2025 के बैसाखी त्योहार के अवसर पर भारतीय तीर्थयात्रियों को 6,500 से अधिक वीजा जारी किए हैं। इससे धार्मिक सद्भाव और आपस में भाईचारा बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की वीजा नीति का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के बीच सेतु का निर्माण करना है। पाकिस्तान मुल्क में पवित्र स्थलों पर धार्मिक आगंतुकों की तीर्थयात्रा को सुविधाजनक बनाना जारी रखेगा।

इससे पहले, नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने तीर्थयात्रियों के एक समूह को चकवाल जिले में स्थित पवित्र श्री कटास राज मंदिर की यात्रा के लिए 154 वीजा जारी किए हैं। 24 फरवरी से शुरू यह तीर्थयात्रा 02 मार्च को सम्पन्न हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि धार्मिक तीर्थस्थलों की यात्रा पर 1974 के पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल के तहत हर साल हजारों भारतीय तीर्थयात्री विभिन्न धार्मिक उत्सवों में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories