Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

पाकिस्तान से इस साल हज के लिए 89,000 जायरीन सऊदी अरब जाएंगे

कराची, 08 अप्रैल (हि.स.)। इस साल पाकिस्तान से लगभग 89,000 जायरीन हज के लिए सऊदी अरब जाएंगे। संघीय सरकार ने अपनी तैयारियों का आज खुलासा कर दिया। 29 अप्रैल को रात 10:15 बजे पहली उड़ान (संख्या ईआर 1611) कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होगी। इसमें 285 जायरीन शामिल होंगे।

द न्यूज इंटरनेशनल अखबार के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक चरण के दौरान सभी हज उड़ानें मदीना हवाई अड्डे के लिए होंगी। 14 मई से जेद्दा हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान शुरू हो जाएगा। पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने पूरी उड़ान अनुसूची को मंजूरी दे दी है। इस सूची को आज से पाक हज मोबाइल एप्लिकेशन पर देखा जा सकेगा।

सरकारी हज योजना के तहत 89,000 तीर्थयात्री पांच नामित एयरलाइनों के माध्यम से यात्रा करेंगे। इससे पहले धार्मिक मामलों के संघीय मंत्री सरदार मोहम्मद यूसुफ ने लाहौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हज उड़ान संचालन की लॉन्च तिथि की पुष्टि की और कहा कि पाकिस्तान सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल सरकारी और निजी दोनों योजनाओं के तहत 90,000 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों के हज करने की उम्मीद है। स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तीर्थयात्रियों को प्रस्थान करने से कम से कम 10 दिन पहले निर्धारित हाजी शिविरों में टीका लगवाना आवश्यक है।

इस बीच पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने घोषणा की है कि वह 29 अप्रैल से पहली जून तक 280 विशेष प्री-हज उड़ानें संचालित करेगी। इनमें 56,000 से अधिक तीर्थयात्री समाहित किए जाएंगे। आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बोइंग 777 और एयरबस ए320 विमानों का उपयोग किया जाएगा। हज के बाद का संचालन 12 जून से शुरू होगा और 10 जुलाई तक जारी रहेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories