Mon, Feb 9, 2026
14 C
Gurgaon

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की फोन पर हुई बात, इशाक डार का दावा

अंकारा (तुर्किये), 08 मई (हि.स.)। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ किए गए भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संघीय सरकार की नींद हराम है। इसके ठीक एक दिन बाद पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अपने भारतीय समकक्ष के साथ फोन पर बात की है। तुर्किये के समाचार प्रसारक ‘टीआरटी वर्ल्ड चैनल’ ने बुधवार देर रात पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के हवाले से यह खुलासा किया। हालांकि नई दिल्ली का ऐसी किसी फोन पर हुई बातचीत को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने टीआरटी वर्ल्ड को दिए साक्षात्कार में इस घटनाक्रम की पुष्टि की। चैनल ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत की ताजा सैन्य कार्रवाई के बाद यह पहला ऐसा संपर्क था। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान गई है।

टीआरटी वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, डार ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार असीम मलिक के बीच हुई बातचीत का बाकी कोई ब्यौरा नहीं दिया। चैनल ने अपने प्रसारण में कहा कि इस बातचीत को परमाणु सशस्त्र पड़ोसियों के बीच बड़े सैन्य टकराव की आशंका के बीच तनाव कम करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस बातचीत पर भारत का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस इंटरव्यू में डार ने कहा कि तुर्किये पहला देश है जिसने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस्लामाबाद से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि रात लगभग एक बजे मुझे सबसे पहला फोन तुर्किये के विदेश मंत्री का आया। इसके बाद तुर्किये के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बात की। डार ने कहा कि भारत के हमलों के बाद व्यक्तिगत रूप से और पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के माध्यम से उनसे संपर्क करने वाले पहले राजदूतों में से एक इस्लामाबाद में तुर्किये के राजदूत हैं। यह दोनों देशों के भाईचारे और दोस्ती का सबसे बड़ा उदाहरण है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories