Mon, Mar 16, 2026
19 C
Gurgaon

पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज, जम्मू-कश्मीर में फिर तोड़ा संघर्ष विराम, भारत के 244 जिलों में कल नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास

श्रीनगर/नई दिल्ली, 06 मई (हि.स.)। पहलगाम पर आतंकवादियों से हमला करवा कर 26 पर्यटकों की मौत का जिम्मेदार पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हरकत करने से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान की फौज ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। तनाव की गंभीरता के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देश के 244 में जिलों में नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास कराने का फैसला लिया है।

भारतीय शीर्ष सैन्य अफसर के अनुसार, पांच और छह मई की रात पाकिस्तान की सेना ने फिर संघर्ष विराम तोड़ा। पहलगाम हमले के बाद लगातार 12वें दिन जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया पाकिस्तान की फौज ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार चौकियों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी उचित तरीके से जवाब दिया है। इससे पहले, रविवार-सोमवार रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।

सुरक्षाबलों ने इसका कड़ा जवाब दिया। पिछले 12 दिन से पाकिस्तान की सेना ने कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर सहित अन्य सेक्टरों में करीब 40 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इससे जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांवों में तनाव है।

इस बीच केंद्र सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ उपजे ताजा तनाव के बीच नागरिक सुरक्षा तैयारियों को बढ़ावा देने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सात मई को 244 वर्गीकृत जिलों में नागरिक सुरक्षा अभ्यास और पूर्वाभ्यास आयोजित करने का फैसला किया है। मुख्य सचिवों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अभ्यास का मकसद राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों का आकलन करना और उसे सुदृढ़ करना है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories