Thu, Feb 12, 2026
12 C
Gurgaon

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सेना और टीटीपी के बीच मुठभेड़, 25 आतंकियों सहित 5 जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी से मुठभेड़, 25 आतंकी ढेर

इस्लामाबाद, 27 अक्टूबर (हि.स.)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों के बीच दो दिनों तक चली मुठभेड़ों में 25 लड़ाके मारे गए, जबकि 5 पाकिस्तानी सैनिक भी शहीद हो गए।

अफगानिस्तान से घुसपैठ की कोशिश नाकाम

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान की सीमा से दो समूहों ने पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश की। यह घटनाएं उत्तरी वजीरिस्तान और कुर्रम जिले में हुईं। सेना ने दोनों अभियानों में आतंकियों को घेर लिया।

4 आत्मघाती हमलावर भी मारे गए

स्पिनवाम इलाके में सुरक्षा बलों ने चार आत्मघाती हमलावरों सहित 15 आतंकियों को मार गिराया, जबकि कुर्रम जिले के गाकी क्षेत्र में 10 लड़ाके ढेर किए गए। अभियान समाप्त होने के बाद सेना ने आतंकियों के ठिकानों से हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया।

शहीद जवानों की पहचान

आईएसपीआर के मुताबिक, मुठभेड़ में हवलदार मंजूर हुसैन (35), सिपाही नौमान इलियास कियानी (23), सिपाही मोहम्मद आदिल (24), सिपाही शाहजहां (25) और सिपाही अली असगर (25) शहीद हुए।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति आसिफ जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सेना का यह बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

लगातार बढ़ रहे हमले

गौरतलब है कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बीते महीनों से टीटीपी के हमलों में इजाफा हुआ है। पाकिस्तान सरकार ने आतंकवाद पर नियंत्रण के लिए सीमा पार गतिविधियों पर निगरानी और अभियान तेज कर दिए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories